किशोर योग एकेडेमी द्वारा आयेजित एक दिवसीय न्यूरोथेरेपी चिकित्सा कैम्प का उद्घाटन लाज मोटर्स के महाप्रबंधक समाजसेवी महेश कौशल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन दुनिया भारतीय चिकित्सा पद्दति को महान मानते हुए उसकी और मुड़ रही है। क्योंकि भारतीय पारंपरिक चिकित्सा द्वारा ही हर बीमारी का जड़ से इलाज संभव है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक चिकित्सा पद्दति योग, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा, पंच महाभूत चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा आदि को गौरव दें और इन्हें घर घर तक पहुंचाने में हर सम्भव प्रयास करें।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि यह बीबीएन वासियों के लिए खुशी की बात है कि अब यहां पर भी प्राकृतिक चिकित्सा, न्यूरोथेरेपी चिकित्सा और योग के केंद्र खुल गए हैं। इससे आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा जो महंगे इलाज करवाने में असमर्थ रहते हैं उनके लिए यह केंद्र संजीवनी का केंद्र बनेंगे। उन्होंने किशोर योग एकेडेमी के संचालक डॉक्टर किशोर ठाकुर और वैदिक न्यूरोथेरेपी केंद्र के संचालक मोहिंदर कुमार को इन केंद्रों को आगे बढ़ाने में हर सम्भव सहायता प्रदान करने का वायदा भी किया।
न्यूरो थेरेपिस्ट मोहिंदर पाल ने कहा कि न्यूरोथेरेपी बहुत ही प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्दति है। जिसमें रोगों को ध्यान में रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाव देने से हर बीमारी का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें पेट से सम्बंधित रोग जैसे नाभि की समस्या, गैस बनना, कब्ज रहना, भूख न लगना, दस्त, एसिडिटी, जोड़ों के दर्द जैसे गर्दन दर्द, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सियाटिका, सर्वाइकल, महिलाओं की समस्या सम्बंधी रोग, त्वचा रोग, एलर्जी, एगसिमा, सोरायसिस, सफेद दाग, चेहरे व सिर के दाग, मुंहांसे, मोतिया, नींद न आना, यादाशस्त कमजोर होना, सिर दर्द, माइग्रेन, जुकाम, अस्थमा, थाइरोइड, पैरालसिस, हृदय रोग, लंबाई का न बढ़ना, मोटापा आदि बीमारी का सफलता पूर्वक इलाज किया जाता है।
कैम्प के आयोजक डॉक्टर किशोर ठाकुर ने कहा कि इस वेलनेस सेन्टर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को छुपी हुई भारतीय चिकित्सा विज्ञान से अवगत करवाना है, जिसके सहारे हर व्यक्ति स्वयं के शरीर की प्रकृति को समझते हुए खुद का वैद्य बने और स्वयं को निरोगी रख सके। क्योंकि भारतीय चिकित्सा पद्दति आम व्यक्ति के लिए और सब का हेल्थ बजट जीरो परसेंट रखने में सक्षम है। इसलिए किशोर योगा एकेडेमी की ओर से लगातार ऐसे योग और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर थेरेपीस्ट रवि, पवन, हेमा ने दर्जन से ज्यादा लोगों का प्राकृतिक उपचार करते हुए उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

At Vedic Neurotherapy Upchar Kendra Baddi, we are dedicated to providing holistic and natural solutions for various neurological conditions and promoting overall well-being. 

Email us : lmntnucb@gmail.com
Gallery
© 2023 VNUK, All Rights Reserved