हिम औद्योगिक कल्याण सभा द्वारा बददी शहर के महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में एक दिवसीय न्येरोथैरेपी उपचार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 30 जुलाई रविवार को इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया जाएगा। कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जम्वाल, महामंत्री कालिदास शर्मा व महिला विंग की संयोजक सुषमा ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में प्रसिद्व न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल अपनी टीम के साथ प्राचीन पद्वति के साथ उपचार करेंगे। न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया जाता है। इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज करवा सकते हैं। वहीं शिविर में आ रहे मोहिंद्र पाल ने बताया कि रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया जाएगा। शिविर में प्रति मरीज शुल्क नाममात्र सौ रुपये निर्धारित किया गया है। कैंप सुबह 8 बजे शुरु होकर 1 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

At Vedic Neurotherapy Upchar Kendra Baddi, we are dedicated to providing holistic and natural solutions for various neurological conditions and promoting overall well-being. 

Email us : lmntnucb@gmail.com
Gallery
© 2023 VNUK, All Rights Reserved