लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित आल इंडिया न्यूरोथेरेपी वार्षिक अधिवेशन का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में डी-8और डी-9 बैच के छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वहीं देशभर से शामिल हुए लोगों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एलएमएनटीआरटीआई के संरक्षक जयदेव जी की ओर से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। श्री रामगोपाल परिहार -प्रधान, श्री पुष्पक श्रीवास्तव- महामंत्री ,श्री सुमित महाजन कोषाध्यक्ष व श्री रमेश शर्मा को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर चुने गए। देशभर के न्यूरोथेरेपिस्टों के हितों के संरक्षण हेतु गठित आल इंडिया न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय कुमार कुशवाहा, श्री दीपांजन देव महासचिव और कोषाध्यक्ष श्री विरेन्द्र प्रसाद चौरसिया को बनाया गया।
बताते चलें कि जम्मूयात्री भवन, भूपतवाला, हरिद्वार में लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।‌ संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट अजय गांधी, फाउंडर जनरल सेक्रेटरी राम गोपाल परिहार, संस्था के अध्यक्ष बरिंद्र प्रसाद चौरसिया, जनरल सेक्रेटरी अजय कुमार कुशवाहा, कैशियर सुमित महाजन,रमेश कुमार, जसप्रीत सिंह इंद्रजीत सिंह ,अभिषक निगम, अजय कुमार, वी नागलक्ष्मी, पवन त्यागी, देव आहूजा, पुष्पक श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, रणजीत सिंह शौकत, मीतू जैन, मंजू अग्रवाल, अनिल टुच्चा, मोहिंदर पाल, दीपक वोहरा सहित देश भर से 200 से अधिक न्यूरोथेरिप्सट ने भाग लिया।
न्यूरोथेरेपी एक दवारहित भारतीय चिकित्सा पद्धति है,इसका कोर्स एलएमएनटीआर टी आई द्वारा समस्त भारत वर्ष के 35 स्टडी सेंटर्स में चलाया जाता है ,जिसका समय 1साल है और 6 माह की इंटर्नशिप होती है ।
इसकी एडमिशन जनवरी और मई में होती है।
इस अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश बद्दी से न्यूरोथेरेपी सेंटर संचालक मोहिंद्र पाल ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

At Vedic Neurotherapy Upchar Kendra Baddi, we are dedicated to providing holistic and natural solutions for various neurological conditions and promoting overall well-being. 

Email us : lmntnucb@gmail.com
Gallery
© 2023 VNUK, All Rights Reserved